हाउ टू कुक पनीर टिक्का


पनीर टिक्का :- पनीर टिक्का स्टार्टर की तरह परोसा जाने वाला ड्राई सबसे स्वादिष्ट पनीर के व्यंजनों में से एक है। पनीर टिक्का आपने बहार तो बहुत बार खाया होगा पर क्या कभी आपने कभी बनाने का ट्राई किया। नहीं ना, चलिए आज हम आपको बताते हैं पनीर टिक्का बनाने की विधि

विधि :- कॉटेज चीज के डेढ़-डेढ़ इंच के टुकड़े काट लें। इन टुकड़ों पर नमक, पीली मिर्च पाउडर व अदरक-लहसुन पेस्ट डाल कर 45 मिनट के लिए रख दें। इसमें से अतिरिक्त पानी बाहर निकल आएगा।
अब एक बड़ा बाउल लें। उसमें पनीर डालें। हाथ से मसलें। उसमें भुना चना पाउडर, बेसन, जीरा, धनिया पाउडर, नमक व जावित्री पाउडर मिलाएं। गीले पानी में भीगी सौंफ को उसमें मिला दें। 
अब उसमें क्रीम मिला दें। इस मिश्रण में कॉटेज चीज के टुकड़े मिला दें और एक-दो घंटे के लिए मेरीनेट होने के लिए रख दें।

इन टुकड़ों को सीखों में पिरो लें व 15-20 मिनट तक तंदूर में पकाएं। पुदीने की चटनी के साथ परोंसे।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.